विजयपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला का पुलिस पांच दिन भी सुराग नहीं लगा पाई है। महिला के पति ने मनवाल उधमपुर निवासी एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पति ने डीजीपी दिलबाग सिंह और एसएसपी से गुहार लगाई है कि महिला की तलाश की जाए।
विजयपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पांच दिन पहले उसकी को मनवाल जिला उधमपुर निवासी युवक हरदीप कुमार उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस मात्र आश्वासन ही दे रही है, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हरदीप की यहां के एक सीसीटीवी में पूरी तस्वीर कैद हो गई है, उसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। व्यक्ति ने डीजीपी दिलबाग सिंह और एसएसपी से मांग की है कि इस ओर कार्रवाई की जाए। क्योंकि मुझे जान का भी खतरा है। युवक के साथ किन लोगों के संबंध हैं वह खुद बताएगा। क्योंकि उसके पास बंदूक भी है। बंदूक के साथ उसके फोटो भी मेरे पास हैं। मुझे जान का भी खतरा है।
-----
पूरा मामला हमारे नोटिस में है। विजयपुर थाने में मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा व्यक्ति और महिला को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।
-राजेश शर्मा, एसएसपी, सांबा