फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बढ़ा जैश आतंकियों का पुलिस रिमांड, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ

Thu, 19 Sep 2019 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य में हथियारों की खेप के साथ दाखिल होते पकड़े गए जैश के तीन आतंकियों का पुलिस रिमांड छह दिन और बढ़ गया है। बुधवार सुबह तीनों को पुलिस और एसओजी की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। मामले में चल रही जांच और उसके बाद धरपकड़ का हवाला देकर पुलिस ने कोर्ट से छह दिन रिमांड दिए जाने की अर्जी दी, जिसे स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आतंकियों से सात दिन की पूछताछ के दौरान कठुआ पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। दिल्ली, पंजाब और कश्मीर में पहुंची विशेष टीमें भी जांच को जारी रखे हुए हैं। 

आतंकियों की निशानदेही पर पुलिस हथियार सप्लाई करने के मॉडयूल के साथ-साथ कश्मीर में आतंकियों के मददगारों का नेटवर्क भी ध्वस्त करना चाहती है। यही वजह है कि पुलिस ने कोर्ट से छह दिन की रिमांड और मांगी थी।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को पकड़े गए जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों के मामले में दो गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए थे। पुलिस की दिल्ली और पंजाब में गई टीमें भी वहां की सुरक्षा एजेंसियों के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं। पंजाब में भी खुफिया एजेंसियां और पुलिस टीमें लगातार ट्रक तक हथियार पहुंचाने वालों और उनके वाहन की तलाश कर रही है। 

बताया जा रहा है कि लखनपुर में पकड़े गए तीन आतंकियों में से एक पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के लगातार संपर्क में था। पंजाब के बटाला के नजदीक ट्रक में हथियार लोड किए गए, जिन्हें सप्लाई किए जाने के लिए इन आतंकियों को मोटी रकम दिए जाने का सौदा तय हुआ था। सूत्रों के अनुसार इस मामले में कश्मीर से कुछ लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें