कश्मीर जोन के लिए शुरू हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भारी संख्या में युवाओं का भारी हुजूम पहुंचा। घाटी में बिगड़े हालात के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में युवाओं में पुलिस में भर्ती होने के लिए काफी जोश दिखा।
युवाओं का कहना था कि बेरोजगारी घाटी के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है। पुलिस ने युवाओं के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने को एक सकारात्मक संकेत बताया। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया हुई।
जम्मू कश्मीर पुलिस के सेंट्रल जोन डीआईजी गुलाम हसन भट ने बताया कि पुलिस में कांस्टेबल की खाली 5000 पदों की भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड के पास राज्य से करीब एक लाख 18 हजार आवेदन मिले हैं। इनमें से 48,000 केवल कश्मीर जोन के हैं। भट ने बताया कि जम्मू के फिजिकल टेस्ट पूरे हो चुके हैं। बुधवार को श्रीनगर में कश्मीर जोन के शुरू हुए हैं।