संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के गांव चक्क मलाल के श्मशान घाट के शेड को तोड़ने के मामले को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम सतीश कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस पर एसडीएम ने पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने श्मशान घाट पर पहुंच कर जायजा लिया।
लोगों ने एसडीएम को बताया कि यह कुछ लोगों की मिलीभगत से हो रहा है। इस पर एसडीएम ने कहा कि जिन लोगों ने भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा कि राजस्व विभाग ने शेड को हटाने के लिए किसी को भी अनुमति नहीं दी है। चक्क मलाल गांव के लोगों ने प्रशासन से दोषी को सामने लाने की मांग की है।