फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। जनता एवं पुलिस के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के मकसद से शनिवार को गांव बासपुर में पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य लोग भी शामिल हुए और क्षेत्र की समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही बैठक के दौरान एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना तथा थाना प्रभारी आरएस पुरा नवीन अंगराल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत के चेयरमैन राजेश खन्ना, सरपंच बलकार सिंह तथा पूर्व सरपंच जसवीर सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा। कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस विभाग की तरफ से हाल ही में बेहतर काम किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी पुलिस ऐसे ही कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने रात के समय क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना ने कहा कि आम जनता पुलिस की आंख और कान की तरह काम करती है और पुलिस अपने मिशन में तभी कामयाब हो सकती है जब आम लोगों का पूरा सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस विभाग की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलताएं भी हासिल हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में जो लोग इस तरह के कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गणतंत्र दिवस को लेकर भी लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की और कहा कि क्षेत्र में अगर किसी को भी अनजान व्यक्ति मिलता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी और थाने को दें। थाना प्रभारी नवीन अंगराल ने बैठक में शामिल लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सेवा में पूरी तरह से है। बैठक के दौरान समाज सेवक राजेश बिल्ला, बोध राज, अश्वनी कुमार तथा अशोक कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें