फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस नशीली दवाओं के दुरुपयोग को खत्म करने का रखती है इरादा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। पुलिस ने लोगों के साथ तालमेल बनाने के उद्देश्य से बैठकें करने का सिलसिला शुरू किया है। इसी के चलते शुक्रवार को एसएसपी बेनाम तोश ने कौलपुर और कमोर के सीमावर्ती गांवों में दो पुलिस-पब्लिक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे, उन्होंने अपनी शिकायतों को उजागर किया।
एसएसपी ने कहा कि जनता के साथ अधिक से अधिक बातचीत और बैठकें करके, सांबा पुलिस लोगों के करीब आएगी, ताकि उनकी वास्तविक शिकायतों का अध्ययन किया जा सके और लोगों की समस्याओं का निवारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस जनहित में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और घातक नशीले पदार्थों की लत को खत्म करने का इरादा रखती है। इस दिशा में पुलिस सभी तस्करों और मादक पदार्थों, ड्रग्स और शराब के आपूर्तिकर्ताओं को ट्रैक करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि पुलिस लोगों की प्रतिभाशाली क्षमता का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य मनोरंजन गतिविधियों का भी आयोजन करेगी। बैठकों में एसडीपीओ विजयपुर प्रियंका कुमारी, डिप्टी एसपी गारू राम भारद्वाज और थाना प्रभारी रामगढ़ आशा नंद मौजूद रहे। जन पक्ष का प्रतिनिधित्व सीमावर्ती गांवों के जसबीर सिंह, सरपंच कुलदीप कुमार वर्मा, सरपंच काली दास, प्रधान संदीप चौधरी, लंबरदार राजा सिंह और नायब सरपंच जगदीश कुमार आदि ने एसएसपी को समस्याओं से जागरूक किया।
विज्ञापन

लोगों द्वारा उठाए गए अधिकांश मुद्दों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि पुलिस-जनसभाओं में लोगों द्वारा उजागर की गई पुलिस संबंधी सभी शिकायतों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें