संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। उप जिला अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. सलीम उरहमान ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था की जांच की। मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। निदेशक ने विभिन्न वार्डों में जाकर निरीक्षण किया और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए। स्टाफ सदस्यों की समयबद्धता बनाए रखने, ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की हिदायतें दीं।
उन्होंने बीएमओ को उप विभाग अखनूर में कार्यरत स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की समय की पाबंदी और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुंगल मोड़ पर नवनिर्मित दो सौ बेड के अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपजिला अस्पताल को स्थानांतरित करने मौके पर स्वास्थ्य अधिकारियों और बीएमओ से विचार विमर्श किया। अधिकारियों से अस्पताल स्थानांतरित करने के विस्तार के काम को तेज करने का निर्देश दिया।
बीएमओ डाॅ. सलीम मोहम्मद खान, डाॅ. जी. घार, दुर्गा दास, अमित कुमार आदि मौजूद थे।