फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनमर्ग के थाजवास ग्लेशियर से दो छात्रों का पुलिस ने किया रेसक्यू, एक की मौत

Sat, 08 Sep 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में थाजवास ग्लेशियर से पुलिस ने दो छात्रों को वीरवार की देर रात रेसक्यू किया। दूसरी तरफ परिवार के साथ पिकनिक के लिए सोनमर्ग आए एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


सोनमर्ग के एसएचओ मंजूर अहमद ने बताया कि केआईई हायर सेकेंडरी स्कूल लसजन श्रीनगर के छात्र पिकनिक पर आए थे। इनमें से कुछ थाजवास ग्लेशियर पर ट्रेक करने गए, लेकिन इनमें से दो छात्र ग्लेशियर पर ही फंस गए, जिसके बाद एक रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया और देर रात को उन्हें रेसक्यू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों की पहचान पुलवामा आरिगाम के शाहिद अहमद लोन और कुलगाम यारिपोरा के नवीद अहमद खान के तौर पर हुई है। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।

इस बीच शुक्रवार को मुंबई से आए एक पर्यटक नोमान लकदुला (70) का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वो कुछ दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घूमने आए थे। इस दौरान उन्हें छाती में दर्द हुआ और वे गिर गए। उन्हें तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें