फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस सख्त, शहरभर में नाकेबंदी कर मेटाडोर चालकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पिछले कुछ समय से मेटाडोर चालकों की मनमानी और यातायात नियमों की लगातार अनदेखी अब आम लोगों के लिए परेशानी बन रही है। बीच सड़क सवारियां उतारना-चढ़ाना, निर्धारित स्टॉप के बजाय मनमर्जी से वाहन रोकना और जाम लगाना रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। इसे लेकर शहरवासियों में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन

संवाद टीम की ओर से लगातार अभियान चलाया गया। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और प्रमुख चौक-चौराहों पर मेटाडोर चालकों को जागरूक किया। पुलिस ने चालकों को नियमों की जानकारी दी और सख्त हिदायत दी कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन रोकें और सवारियां चढ़ाएं-उतारें। इसके अलावा चालकों और परिचालकों को वर्दी न पहन पर कार्रवाई से अवगत करवाया। बिक्रम चौक, परेड चौक, शालामार, कैनाल रोड सहित अन्य इलाकों में पुलिस कर्मी मेटाडोर को निर्धारित स्थान पर लगवाते नजर आए।

........
ई-रिक्शा व ई-ऑटो पर नजर
अमरनाथ यात्रा से पहले ई-रिक्शा व ई-ऑटो चालकों के परिचालन पर विशेष नजर रखी जा रही है। डोगरा चौक में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच की। चालकों के लाइसेंस और लंबित चालान जांचे। इस दौरान उन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा और वाहनों में यात्री किराया सूची चस्पा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभाग की ओर से मेटाडोर चालकों को जागरूक किया गया है। इसके बाद भी लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अश्वनी शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें