फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः पुलिस ने अलगाववादियों के शोपियां चलो मार्च को बनाया विफल

Wed, 07 Mar 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
KASHMIR SEPARATISTS - फोटो : File Photo
विज्ञापन

घाटी में अलगाववादियों द्वारा बुधवार को शोपियां चलो की कॉल को पुलिस ने विफल बना दिया। हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाईज मोलवी उमर फारूक और हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी को पहले से ही घरों में नज़रबंद किया गया था।

विज्ञापन


बावजूद इसके उन्होंने पाबंदियों को तोड़ मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इसे विफल बना दिया। वहीं जेकेएलएफ के अध्यक्ष यासीन मलिक पहले से ही श्रीनगर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। जानकारी के अनुसार मीरवाईज मोलवी उमर फारूक निगीन स्थित अपने घर से समर्थकों के साथ शोपियां जाने की कोशिश की।

हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत लेकर निगीन पुलिस स्टेशन ले गए। पत्रकारों से बात करते हुए मीरवाईज ने कहा कि अफस्पा जैसे कानून की वजह से ही सुरक्षाबलों द्वारा आये दिन निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर रेजिस्टेंस लीडरशिप को उनके परिवार वालों के साथ सहानुभूति जताने से भी रोका जा रहा है। वहीं करीब 12.30 बजे सैयद अली शाह गिलानी भी अपने समर्थकों के साथ शोपियां की ओर निकले लेकिन पुलिस द्वारा पहले से उनके घर के बाहर तारबंदी कर दी गई थी। जिसके कारण गिलानी को वापस लौटना पड़ा। जबकि मलिक पहले से ही श्रीनगर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें