फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: फेसबुक पेज का एडमिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, किया करता था ये काम

Sun, 29 Apr 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
FACEBOOK - फोटो : SELF
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए एक फेसबुक न्यूज़ पेज चलाने वाले एडमिन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अफवाहबाजी करता था।

विज्ञापन


दरअसल पुलिस को पिछले कुछ समय से ऐसी कई शिकायतें मिल चुकी थी। जिसके मुताबिक सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहबाज़ अफवाहें फैला कर लोगों की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को खराब करने के साथ साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने में लगे हुए थे।

इस संदर्भ में पुलिस ने कोठीबाग़ पुलिस स्टेशन में आरपीसी की धारा 505 (1) के अंतर्गत एफ़आईआर 32/2018 दर्ज कर मामले की जांच जारी कर दी। पुलिस की छानबीन के दौरान क्यूएनएस 24×7 नाम के एक फेसबुक पेज की पहचान हुई। जो कि न्यूज पेज था। इस पेज पर जम्मू कश्मीर से जुड़ी खबरें शेयर की जाती थी। जिसमें पाया गया कि इस पेज पर कई भड़काऊ कंटेंट अपलोड किया जाता है।
विज्ञापन


पेज को चालने वाले एडमिन की भी शिनाख्त हुई जो कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र ज़कूरा के गुलाब बाग़ का रहने वाला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह पेज पिछले काफी समय से सर्विलांस पर था और बार बार उस पर ऐसी खबरें अपलोड होती थी जिनका सचाई के साथ दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं होता था।

उन्होंने कहा कि हम अपील करते हैं कि जब कभी भी रिपोर्टिंग की जाए तो इन सब बातों का ध्यान रखा जाए। क्यूंकि काफी गलत खबर से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें