फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों ने डटकर किया पुलिस का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
जगती टाउन में करीब चार हजार से ज्यादा क्वार्टरों में चार वर्ष से 35 कमेटियां चल रही हैं। मंगलवार को पहली बार सभी कमेटियां एकजुट होकर अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरीं। इनके सदस्यों ने निडरता के साथ पुलिस की लाठियों का सामना किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच कर अलगाववादी नेताओं का पुतला फूंकने में कामयाबी भी हासिल की। सभी कश्मीरी पंडितों का कहना था कि अब सब्र की हद पार हो चुकी है। अब एकजुट होकर कुछ करने का समय है। जब से सेटेलाइट टाउन का मामला गर्माया है।

तब से ही कश्मीरी पंडितों की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है, लेकिन सभी अपनी-अपनी कमेटियों के बैनर तले ही प्रदर्शन और प्रेस वार्ताएं करते आ रहे थे। मंगलवार को जगती में पहली बार कश्मीरी पंडित एकजुट हुए। इसमें जगती में चल रही सभी कमेटियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दबलब के साथ थी पुलिस

कड़ों की संख्या में जब कश्मीरी पंडित अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तो दूर-दूर तक नारों की आवाज सुनाई दे रही थी। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस लाठियां और आंसू गैस के गोलों के साथ मौजूद थीं।

पुलिस ने कुछ कश्मीरी पंडितों पर लाठियां बरसा कर डराने का भी पूरा प्रयास किया, लेकिन एकजुट होने के कारण किसी भी कश्मीरी पंडित पर लाठीचार्ज का कोई असर देखने को नहीं मिला। सभी ने मिलकर डटकर पुलिस का सामना किया और पुलिस को राजमार्ग तक पहुंचने के लिए झुकने को मजबूर कर दिया।

हालात तो यहां तक बन चुके थे कि पुलिस को कश्मीरी पंडितों को रोकने के लिए इधर-उधर भागना पड़ना। कश्मीरी पंडितों का कहना था कि अलगाववादियों का इतना ज्यादा अत्याचार सहन कर चुके हैं कि अब और सहन नहीं होता है। अब सभी इसी तरह से एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें