बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक की पंचायत अपर कार्थोली में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया कि उनके इलाके में स्थानीय लोगों में काफी दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि रात के 12 बजे के बाद अनजान लोग इलाके में देखे जा रहे हैं। कई बार उनकी आहट भी दरवाजों पर सुनाई देती है, जिससे वह सहम गए हैं। दुविधा में पड़ गए हैं कि आखिरकार यह कौन लोग हैं। जो उनको तंग कर रहे हैं।
इस संदर्भ में सरपंच तरसेम सिंह ने पुलिस अधिकारी को इस समस्या के बारे में सूचित किया और कहा कि वह उनके इलाके में पेट्रोलिंग की जाए, जिससे शरारती तत्वों के इलाके में आने-जाने पर रोक लगाई जा सके। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग पार्टी को गश्त बढ़ाने के लिए उसके अगले दिन से ही कह दिया और पेट्रोलिंग पार्टियां रात को 12 से सुबह 4 बजे तक निरंतर पेट्रोलिंग पर रहती हैं। संवाद