बिश्नाह। म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का विवाद कोर्ट से थाने तक तो पहुंच गया लेकिन अभी इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय ने एमसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में काफी विवाद चल रहा है। दोनों का मामला न्यायालय में भी चल रहा है। इसमें अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को हटाने की मुहिम शुरू की तो उपाध्यक्ष कोर्ट से स्टे आर्डर ले आए। अब फेसबुक पर अध्यक्ष राजन शर्मा के बारे में उपाध्यक्ष जयभारत की तरफ से टिप्पणी की गई। अध्यक्ष ने इस टिप्पणी को आधार बनाकर उपाध्यक्ष के खिलाफ बिश्नाह थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। तो दूसरी तरफ उपाध्यक्ष ने यह आरोप लगाया कि उन्हें अध्यक्ष ने रिवाल्वर दिखाकर धमकाया है। उपाध्यक्ष ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग के साथ-साथ चेयरमैन से अपनी जान का खतरा बताया है। अध्यक्ष का कहना है कि वह यह भी चाहते हैं कि इस मामले की जांच होनी चाहिए जो मुझ पर झूठा आरोप रिवाल्वर तानने और धमकाने का लगाया जा रहा है मैं चाहता हूं पुलिस उसकी जांच करें। यह झूठा आरोप है। मेरी छवि खराब करने का प्रयास हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।