जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर में ब्लैक पैंथर कमांड कंट्रोल व्हीकल को शामिल किया। पुलिस के अनुसार कमांड वाहन सभी आधुनिक उपकरणों से लैस है और कहा जाता है कि यह आतंकवाद से संबंधित विभिन्न अभियानों के दौरान उपयोगी होगा। डीआईजी नॉर्थ कश्मीर रेंज सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक और आईजीपी कश्मीर जोन के सहयोग से ब्लैक पैंथर कमांड वाहन को उत्तरी कश्मीर रेंज के ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वाहन पुलिस के संचालन, कानून-व्यवस्था और बचाव कार्यों के लिए एक कमांड सेंटर के रूप में काम करेगा। यह पुलिस की परिचालन क्षमताओं के लिए एक बड़ी कामयाबी है। अब तक दो वाहनों को पुलिस में शामिल किया गया है। एक-एक वाहन जम्मू और कश्मीर घाटी में रखी गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हमारे अधिकारियों और कर्मियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।