पुलिस ने मोबाइल चोरी और एक लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इब्राहिम हुसैन राथर निवासी बारामुला व इशफाक अहमद पर्रे निवासी बडगाम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार जीरो एफआईआर ट्रांसफर हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि गुम्मट से मोबाइल चोरी हुआ है। आरोपियों ने मोबाइल की मदद से शिकायतकर्ता के खाते से लगभग एक लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए।
सिटी थाने की टीम ने जांच के दौरान देखा कि आरोपियों ने दो किस्तों में 40-40 हजार रुपये कश्मीर में रहने वाले कुछ व्यक्तियों को ट्रांसफर किए जबकि 21,000 रुपये का मोबाइल खरीदा। पुलिस ने बेलिचराना, ज्वेल और गुम्मट सहित कई स्थानों पर दबिश दी। वीरवार को दोनों आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया।
दयोली में किराना दुकान के ताले टूटे, सामान चोरी
गांव दयोली में चोरों ने बुधवार रात किराना की दुकान के ताले तोड़कर सामान और नकदी चुरा ली। दुकानदार रविंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। शटर खोलकर देखा तो अंदर सामान और गले में रखी नकदी गायब थी।