रियासी। मवेशी तस्करी को रोकने के लिए जिला पुलिस की मुहिम जारी है। इसी कड़ी के तहत माहौर पुलिस ने शनिवार देर रात को विशेष सूचना पर दो जगह कार्रवाई करते हुए 31 मवेशियों को मुक्त करवाते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले के तहत शनिवार देर रात को गुलाबगढ़ इलाके से पैदल कुलगाम ले जाए जा रहे 26 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में शाह मोहम्मद निवासी छन्ना चसाना और अब्दुल राशिद निवासी न्योच को गिरफ्तार किया है। वहीं, माहौर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, माहौर पुलिस ने एक अन्य स्थान में दविश देकर जंगल के रास्ते कश्मीर ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को मुक्त करवाया।
तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान फ्याज निवासी दांवा (कुलगाम) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ माहौर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शैलेंद्र सिंह के दिशानिर्देश पर जिले में मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है। इस मुहिम के तहत छह सप्ताह में 87 मवेशियों को मुक्त करवाते हुए तस्करी के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।