फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। परनाला पंचायत के स्टो गांव की तरफ जाने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर तारकोल बिछाने का काम पूरा हो गया। रविवार को इस मार्ग का सरपंच विरेंद्र कुमार शर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने बताया के कई वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन तारकोल नहीं बिछाई गई थी। तारकोल बिछाने के बाद अब धार सड़क से गांव में पहुंचने के लिए केवल 5 मिनट का रास्ता तय करना पड़ेगा। भाजपा के महामंत्री गोपाल कृष्ण, युवा प्रधान मोहित गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। बिलावर नगर कमेटी के वार्ड 13 में डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर तारकोल बिछाने के काम की शुरुआत हो गई। तारकोल बिछाने के काम का उद्घाटन वार्ड 13 के पार्षद महेंद्र कुमार ने किया। कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि बिलावर कस्बे में जितनी भी आंतरिक लड़के हैं उन पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें