फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में ई-सिगरेट की अवैध बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ई-सिगरेट, वेप और पफ जैसे प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक धूम्रपान उपकरणों की अवैध बिक्री के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो सील की गई दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर पुलिस ने ई-सिगरेट, वेप और पफ जैसे प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक धूम्रपान उपकरणों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अखनूर बस स्टैंड के समीप एक दुकान को सील कर दिया। दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर अखनूर पुलिस की टीम ने चौरसिया पान भंडार में छापा मारा। पुलिस को दुकान में प्रतिबंधित ई-सिगरेट और अन्य संबंधित उपकरणों की बिक्री की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान दुकान से प्रतिबंधित उत्पाद मिलने पर उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई थाना प्रभारी अखनूर सुशील चौधरी के नेतृत्व में हुई। एसडीपीओ अखनूर भरत शर्मा की देखरेख में पुलिस टीम ने इसे अंजाम दिया। मजिस्ट्रेट अशोक कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने थाना अखनूर में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला प्रोहिबिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट्स एक्ट, 2019 की धारा 4/7 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

युवाओं पर प्रभाव और स्थानीय लोगों की मांग: आजकल ई-सिगरेट और वेप को कम हानिकारक बताया जाता है। इन्हें सामान्य सिगरेट छोड़ने का विकल्प और सोशल स्टेटस के रूप में प्रचारित किया जाता है। इसके आकर्षण में खासकर 16 से 25 वर्ष की आयु के कई युवा आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे उत्पादों से दूर रखने के लिए जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों जरूरी हैं। स्थानीय लोगों ने अखनूर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की मांग की। इसका उद्देश्य युवाओं को इनके बढ़ते चलन से बचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें