ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब सख्ती से लेने लगी है। के अलग-अलग चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से नाके लगाए गए। करीब सैकड़ों चालान काटे गए हैं। दो पहिया वाहनों में तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों को रोका गया और उनके चालान काटे गए।
बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, सतवारी, बठिंडी मोड़, जानीपुर, अंबफला, कनाल रोड और इंदिरा चौक सहित कई चौराहों पर नाके लगाए गए थे। दो पहिया वाहनों को खासतौर पर रोका जा रहा था। उनके दस्तावेज जांचने के साथ-साथ हेलमेट और लाइसेंस भी चेक किए गए। बिना हेलमेट वालों के चालान काटे गए। दो पहिया वाहनों में तीन सवारी लेकर चलने वालों को भी नहीं बख्शा गया।
पूरी सख्ती के साथ उनके चालान काटे गए। उधर, बिक्रम चौक पर एक सैन्य वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार में सवार महिलाएं सैन्य वाहन की गलती होने का दावा करती रही। चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी वहां पहुंच गई। कार का नुकसान भरने की बात पर महिलाओं ने सैन्य वाहन को जाने दिया।