घाटी के बवाल से आतंकियों की वारदात की आशंकाओं को लेकर मुस्तैद हुए लोगों ने फौजी वर्दी में चार संदिग्ध लोगों को देखा। पुलिस ने आतंकी समझकर इन चारों की तलाश शुरू कर दी। दोपहर बाद इन चारों को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की।
पूछताछ में पता चला कि चारों नजदीक ही सेना की बटालियन के जवान थे। एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता के अनुसार सारी छानबीन के बाद चारों को छोड़ दिया गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा आरएस पुरा से 15 किमी दूर सुबह चार संदिग्ध लोगों को फौजी वर्दी में देखा गया। चारों खेतों से निकल रहे थे और पिट्ठू बैग लगाए हुए थे।
पिट्ठू में इन चारों लोगों को देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। लोगों ने सुबह साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को इन संदिग्धों की सूचना दी। चट्ठा पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।