फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः दो दिन के भीतर हथियार के साथ चार युवक गिरफ्तार, जांच जारी

Fri, 16 Mar 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
हथियार समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के बडगाम और कुलगाम जिले में पुलिस ने सेना के साथ मिलकर वीरवार और शुक्रवार को चार लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए व्यक्ति किसी बड़ी आतंकी साजिश की फिराक में थे। गनीमत रही कि उसे पहले ही नाकाम बनाया दिया गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार पकडे़ गए इन व्यक्तियों की शिनाख्त फैजान-उल-जमान बट निवासी कंडीपोरा बिजबिहाड़ा, सज्जाद अहमद डार निवासी संबूरा पुलवामा और मयस्सर अहमद डार निवासी संबूरा पुलवामा के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों व्यक्तियों के पास से 3 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 12 कारतूस के अलावा कुछ जिहादी साहित्य भी बरामद हुए हैं। बडगाम जिले के एसएसपी तेजिंदर सिंह ने पकडे़ गए तीनों व्यक्तियों के ओजीडब्ल्यू होने से फिलहाल इनकार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है। ताकि बडगाम में फैले आतंकी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुलगाम से एक और युवक को हथियार के साथ काबू कर लिया गया है।

गौरतलब है कि दो दिन के भीतर चार युवकों के हथियार समेत पकड़ने जाने से सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्ना हो गई है। फिलहाल पुलिस इस तलाश में जुटी है कि गिरफ्तार युवकों का किसी आतंकी संगठन के साथ कहीं कोई लिंक तो नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें