फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: देश विरोधी कैलेंडर तैयार करने के आरोप में आधा दर्जन गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया - फोटो : demo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर राज्य सरकार के सालाना कैलेंडर के समानांतर देश विरोध से प्रेरित कैलेंडर जारी करने के आरोप में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक के वार्षिक कैलेंडर में जहां किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन तजामुल इस्लाम, आईएएस टॉपर शाह फैजल सरीखे अचीवर शामिल किए गए थे, वहीं इस समानांतर कैलेंडर में आतंकी बुरहान वानी जैसे तत्वों का महिमा मंडन किया गया।
विज्ञापन


कैलेंडर तैयार करने के बाद आरोपियों ने उसे फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप पर वायरल कर दिया।एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को आपत्तिजनक कैलेंडर तैयार कर उसे वायरल करने के आरोप में पकड़ा है।

सरकारी कैलेंडर से इतर समानांतर कैलेंडर में आतंकी बुरहान वानी, उसके भाई खालिद, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कासिम, अशफाक मजीद वानी, नदीम खातिब, जेकेएलएफ के संस्थापक मकबूल भट और पैलेट गन पीड़िता इंशा मलिक के चित्र शामिल कर महिमामंडित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल किए गए काउंटर कैलेंडर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कैलेंडर - फोटो : demo
घाटी के अलगाववादियों में खामिल सर्जन बरकती, जलील अंद्राबी और डॉ. अयूब ठाकुर को कैलेंडर में जगह दी गई है। पकड़े गए आरोपियों को साइबर सैल भेजा गया है जहां उनसे पूछताछ के आधार पर कुछ लोगाें की गिरफ्तारी की तैयारी है।

सूत्रों के अनुसार घाटी में सरकारी कैलेंडर के समानांतर कैलेंडर जारी करने के पीछे अलगाववादियों की साजिश है जो वर्ष 2016 की हिंसा से बने माहौल की आड़ लेकर देश विरोध को बढ़ावा दे रही है। घाटी में इस तरह के कई अन्य काउंटर कैलेंडर सोशल मीडिया में वायरल किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें