फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी संगठन अंसार-गजवत-उल-हिंद का एक मददगार गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2020 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने आतंकी संगठन अंसार-गजवत-उल-हिंद के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। वह आतंकियों को शरण देने, रसद उपलब्ध कराने के साथ ही त्राल और अवंतीपोरा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी मुहैया कराने में मदद कर रहा था।

विज्ञापन


उधर, जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के कुद इलाके के पनामा मोड पर संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। 

विज्ञापन

श्रीनगर से लापता इरफान आतंकी संगठन में हुआ शामिल

श्रीनगर के नाटीपोरा इलाके के रहने वाले दो युवा अपने-अपने घरों से लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार नाटीपोरा का इरफान अहमद सोफी पुत्र नज़ीर अहमद सोफी और बिलाल मंजूर भट पुत्र मंजूर अहमद भट 14 दिसम्बर से अपने घर से लापता हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बिलाल की हाल ही में सगाई हुई थी और वो क्रॉकरी डीलर था जबकि इरफान एक ऑटो चालक। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बच्चे गत सोमवार से लापता है और उनका कोई आता पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस स्टेशन छानपोरा में लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कारवाई है।

इस बीच एक ऑडियो वायरल हुआ है जोकि इरफान का बताया जा रहा है। जिसमें वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से कह रहा है कि मुझे न ढूंढें। मैं आतंकवाद में शामिल हो चुका हूं। हमारी लड़ाई जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ है। मैंने परवेज़ का वीडियो देखा जिसमें उसने कहा कि आतंकी उसे मारने आए थे लेकिन वो गलत है। हम उसके पीएसओ को मारने गए थे। एक पीएसओ मिला उसे मार दिया। अगर परवेज़ को मारना होता तो वह बाएं हाथ का खेल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें