फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः नमाज के बहाने बुलाकर मदरसे में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
sexual assault - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला क्षेत्र के एक मदरसे में शिक्षक द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। करीरी पुलिस स्टेशन के अनुसार मदरसा दारु हुदा के एक शिक्षक ने 20 दिसंबर को नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म कर दिया।

विज्ञापन


शिक्षक ने नाबालिग को सुबह की नमाज के लिए बुलाने के बहाने उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग ने काफी दिनों के बाद इसकी बात की सूचना घरवालों को दी। घरवालों के प्रोत्साहन पर नाबालिग ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 377/506 आरपीसी के तहत मामला दर्ज करके टीचर को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करा कर बयान भी दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें