फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर से जैश के चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, यूबीजीएल व ग्रेनेड बरामद, एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

Tue, 26 Jun 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सोपोर से मंगलवार को जैश के चार ओजीडब्ल्यू को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। इनके पास से यूबीजीएल तथा ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

 
सोपोर में फल मंडी के पास 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 177 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी ने संयुक्त नाका लगाया था। शाम लगभग साढ़े छह बजे एक कार में सवार चार युवाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन्होंने आतंकी संगठन जैश के लिए काम करने की बात स्वीकार की। इनकी शिनाख्त मोहम्मद अय्यूब (मलपोरा), फैयाज अहमद वार (वारपोरा), जावेद अहमद वार (वारपोरा) व मकसूद अहमद वार (डचिनपोरा रोहामा राफियाबाद) के रूप में हुई है। 

उधर, दक्षिणी कश्मीर के तीन युवाओं की हथियार के साथ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे आतंकवाद में शामिल हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जिन युवाओं की तस्वीरें वायरल हुई हैं उनमें जीनतुल इस्लाम निवासी मेमंदर शोपियां के जैश में शामिल होने की बात है। दूसरा युवक जुनैद अहमद निवासी हंगलगुंड कोकरनाग अनंतनाग है जो 12वीं पास है।
विज्ञापन


तीसरा युवक अनंतनाग के एसके कालोनी निवासी बुरहान अहमद गनई है। उसके 24 जून को हिज्ब में शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी मामले की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें