मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक आतंकियों के संपर्क में था और अब आतंकवाद में शामिल होने निकला था। युवक ने खुद कबूला कि वह जाकिर के संगठन में शामिल होने जा रहा था।
जिले के एसएसपी फैय्याज अहमद लोन ने बताया कि श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके के युवक पर पुलिस की पिछले काफी दिनों से नजर थी। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी आतंकियों के साथ संपर्क में था, जिसके चलते वह पुलिस के रडार पर था।
एक सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार सुबह इस युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने कबूला कि वह आतंकी संगठन अंसार गज्वातुल हिंद में शामिल होने जा रहा था, जिसका सरगना जाकिर मूसा है। युवक की काउंसिलिंग कर उसे अभिभावकों के हवाले कर दिया गया।
Ganderbal police arrested a boy at Qamaria Chowk intending to join Zakir Musa's group, the boy confessed to it. After counseling, he was handed over to his parents : J&K Police
— ANI (@ANI) December 12, 2017