संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घुसपैठ के पुराने मार्गों को भी खंगाला गया। पुलिस व एसओजी की टीम ने बाई नाले के दोनों किनारों में सरकंडों को पूरी तरह से खंगाला।
चक लाल से शुरू तलाशी अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास के नालों व सरकंडों में तलाशी की गई। वहीं शाम में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। जम्मू पठानकोट हाईवे पर जगह-जगह नाके लगा कर पुलिस जवान हर आने जाने वाले वाहन की तलाशी ली जा रही है। तलाशी अभियान में शामिल अतिरिक्त एसपी गारू राम के अनुसार कि सभी एजेंसियां सतर्क हैं।
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बिलावर में सेना के वाहन पर संदिग्ध फायरिंग होने के बाद वहां पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दुश्मन देश हमेशा ही जम्मू में खलल डालने की फिराक में रहता है। क्षेत्र में सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। कुल मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
- शिव कुमार शर्मा, डीआइजी, जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज