फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसी, पीडीपी, कांग्रेस को एक भी वोट नहीं

Wed, 17 Dec 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पीओके रिफ्यूजी फ्रंट ने बुधवार को प्रेस क्लब के बाहर एकजुट होकर राज्य की नेकां और कांग्रेस की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी रिफ्यूजियों का कहना था कि सभी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं और सभी रिफ्यूजियों से अपील कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस, नेकां और पीडीपी का पूरी तरह से बहिष्कार करें।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पीओके रिफ्यूजी फ्रंट के प्रधान रछपाल सिंह के नेतृत्व में रिफ्यूजियों ने सुबह करीब 11 बजे प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रिफ्यूजियों ने बताया कि राज्य में 60 वर्ष के शासन के दौरान नेकां, कांग्रेस और पीडीपी की सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है।

एक बार जब सब शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे तो इस नेकां-कांग्रेस सरकार ने उन पर लाठियां चलवाई थीं और कई रिफ्यूजियों को जेल में बंद किया गया था। अब समय आ गया है कि इस सरकार को सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह सभी रिफ्यूजियों से अपील करते हैं कि इस बार विधानसभा चुनाव में नेकां, पीडीपी और कांग्रेस को पूरी तरह से नजरअंदाज करें और सभी भाजपा का सहयोग करें। उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें