ईएमएंडआरई डिवीजन तीन, रिहाड़ी जम्मू में बुधवार को प्रोविंशियल पावर इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बिजली मुलाजिमों ने मांगों के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर उतरे कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है।
कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ बेवजह कार्रवाई करके दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान चेयरमैन शक्ति गुप्ता ने कहा कि कामकाज को सुचारु बनाने के लिए जो अधिकारी अटैच हैं, उन्हें शीघ्र डिटैच किया जाए।
इसके अलावा 600 दिहाड़ीदारों को नियमित वेतन देने के साथ नीड कर्मियों को भी बकाया वेतन जारी किया जाए। कर्मियों के हित में नियमित डीपीसी पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर बेवजह दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन बिना वजह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रधान संजीव बाली, महासचिव एजाज काजमी, राजन बाबू, दीप मेहरा, राम लाल, सुनील, सुभाष आदि शामिल रहे।