फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके के प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में बिना इजाजत हुआ दाखिल...

Sun, 30 Sep 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लाल घेरे में पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आए दिन नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी करने वाली पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर रविवार दोपहर या यूं कहें सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी बरसी के एक दिन बाद करमाड़ा सेक्टर में करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर तक घुस आया। इसके बाद वह करीब पांच किलोमीटर चक्कर लगाते हुए माल्टी सेक्टर से पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में चला गया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में पीओके के प्रधानमंत्री फारूक हैदर मौजूद थे।

विज्ञापन

 
पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर के भारतीय क्षेत्र में घुस आने का पता चलने पर करमाड़ा क्षेत्र में तैनात सेना की 15 मराठालाई के जवानों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि काफी नीचे उड़ान भर रहा हेलीकॉप्टर सुरक्षित लौटने में सफल रहा। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत के बाद उधमपुर से वायुसेना के दो जहाज पुंछ पहुंच गए, लेकिन तब तक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर अपने कब्जे वाले क्षेत्र में काफी दूर पहुंच चुका था।

पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर जब भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ तो कई ग्रामीण अपने खेतों में काम कर रहे थे। उस समय अपने खेत में काम कर रहे जावेद इकबाल, मोहम्मद नजीर, इम्तियाज अहमद खान आदि लोगों ने बताया कि सफेद और पाकिस्तानी सेना की वर्दी के रंग का हेलीकॉप्टर भारतीय सेना की पोस्ट चीता और नोल से काफी नीचे की तरफ उड़ रहा था। वह माल्टी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उड़ रहा था, वहां पहाड़ी पर भारतीय सेना की तीन पोस्टें हैं, लेकिन एक ही पोस्ट से गोलीबारी की गई, इसलिए वह सुरक्षित निकल गया। गोलाबारी की आवाज सुन कर लोग डर कर अपने घरों में दुबक गए थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी वर्ष फरवरी में करमाड़ा और दिगवार के बीच पाक सेना के दो हेलीकॉप्टर करीब 15 मिनट उड़ान भर कर लौट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें