फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मिलेगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश राथर की देखरेख में सोमवार को पलोटा, केसो, कमोर, नया पिंड, नगा आदि गांवों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने पार्टी का दामन थामा, जिनका राकेश राथर ने फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि जैसे पंजाब में पार्टी ने जीत प्राप्त की है। वैसे ही आने वाले चुनाव में जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी की जीत होगी, और मुख्यमंत्री भी आम आदमी पार्टी का ही होगा। राकेश ने लोगों की चल रही परेशानियों को सुना और हल कराने का आश्वासन दिया। कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में पार्टी की सरकार बनेगी तो जनता को राशन, बिजली, पानी मुफ्त में दिया जाएगा। इस समय गरीब जनता बिजली पानी के बिलों को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें