विजयपुर। कोरोना महामारी के कारण दो साल से स्कूल बंद थे। अब खुल गए हैं। उसी के चलते बुधवार को भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कार्यकर्ताओं के साथ सरकारी हाई स्कूल मीन सरकार में दौरा किया और बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्होंने फ्रूट, चिप्स, बिस्कुट आदि देकर मनोबल बढ़ाया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण स्कूल लगभग दो साल तक बंद रहे, अब खुल गए हैं। बच्चों ने स्कूलों में पढ़ना शुरू कर दिया है। उसी के चलते उनका हौसला बढ़ाने के लिए हमारी टीम ने स्कूल का दौरा किया। बच्चों की परेशानियों को सुना और उनको फ्रूट, बिस्कुट आदि देकर शुभकामना दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि पूरी मेहनत लगन के साथ पढ़ाई करें और अभिभावकों और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर स्कूल स्टाफ ने भी पूर्व मंत्री का आभार जताया। इस मौके पर जयराम शर्मा, पवन बख्शी, सरपंच तरसेम सिंह, पवन गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद