फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जुमले देकर सत्ता हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के नेताओं ने त्रिंडिया गांव में सोमवार को एक बैठक की। इसमें पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने लोगों की समस्याएं सुनीं व उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में लोगों ने कुंडल के समक्ष में बिजली के बिल में बढ़ोतरी, बर्बाद फसलों का मुआवजा न मिलना, कार्यालयों में जनता की सुनवाई न होना, अन्य कृषि संबंधी समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे लोगों को जुमले देकर सत्ता हासिल कर ली। लेकिन जिन किसानों की तीन वर्ष में बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब हुई है उनको अभी पूर्ण मुआवजा सरकार नहीं दे पाई और साथ ही फसल बीमा योजना का कोई भी लाभ किसानों को नहीं मिला। कुंडल ने कहा कि अब लोगों के बिजली के भारी भरकम बिल आना शुरू हो गए हैं, जिसमें उन्होंने लोगों से कहा कि कोई बिल नहीं दे और मैं आप लोगों के साथ बिजली विभाग जाकर इन बिलों की जांच कराऊंगा। अगर प्रशासन ने अनदेखी की तो उपराज्यपाल के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, किसानों के साथ बेइंसाफी नहीं होने दे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें