फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगे, नहीं मिली रही पर्याप्त बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा ने कहा कि सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने का लोगों से वादा किया था कि अगर स्मार्ट मीटर लगाओगे तो 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उस समय लोगों ने 2002 में स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिए। उसके बाद लोगों ने बिजली का बिल भी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

राजेश पडगोत्रा ने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर के लोग बिजली का बिल बहुत कम देते थे, क्योंकि बिजली भी कम ही आती थी। मगर स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल जमा कराना शुरू कर दिया और कुछ माह के लिए ही लोगों को बिजली मिली। बाद में फिर वही सिलसिला शुरू हो गया। स्मार्ट मीटरों में बहुत बड़ा घोटाला हुआ। कुछ समय के लिए जांच भी चली। बाद में जांच ठंडे बस्ते में चली गई। राजेश पडगोत्रा ने कहा कि बिजली का कट तत्काल बंद किया जाए। क्योंकि जनता हर साल करोड़ों रुपये सरकार को राजस्व देती है। बदले में सिर्फ बिजली कट ही मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें