फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना सांसद ने रजनी बाला के घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विजयपुर में भाजपा कार्यकर्ता रैली निकालते हुए।
विज्ञापन
सांबा। जिले के नानक चक में वीरवार को शिक्षिका रजनी बाला के घर पर शोक सभा हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने रजनी बाला को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में शिवसेना बाला साहब ठाकरे की महाराष्ट्र से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना के जिला प्रधान नीलम सिंह शामिल हुए। उन्होंने रजनी बाला के पति राज कुमार से अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर कमल भट्टी भी उनके साथ थे। भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भी रजनी बाला को श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन

कश्मीर में नियुक्त शिक्षकों ने निकाला रोष मार्च
उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
सांबा। जिले के नानक चक में वीरवार को रजनी बाला के दसवें पर कश्मीर में तैनात जम्मू के शिक्षकों ने रजनी बाला की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने रोष मार्च निकाला। जो नानक चक से उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। वहां उपायुक्त अनुराधा गुप्ता को मांग पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें कश्मीर के बदले जम्मू में स्थानांतरित किया जाए। उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मांगपत्र को उपराज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें