फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई कर्मियों पर लाठी बरसाना शर्मनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह ने शनिवार को सांबा में एक सभा में कहा कि प्रदेश में 60 हजार लोग विभिन्न विभागों में अस्थाई रूप से काम कर रहे है। उन्हें पक्का नहीं किया जा सका है। कई माह से वह धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जो काफी शर्मनाक बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह रियासत की बहाली के लिए डोगरों को एकजुट कर संघर्ष जारी रखेंगे। अपने कार्यकाल के दौरान महाराजा गुलाब सिंह की मूर्ति के लिए 75 लाख रुपये दिए थे। क्योंकि महाराजा हरी सिंह ने 75 लाख से जम्मू-कश्मीर रियासत को खरीदा था। आज महाराजा की मूर्ति को लेकर भी सियासत की जा रही है। उन्होंने डोगरों को एकजुट होकर रियासत को वापस लेने के लिए तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर पंच राजेंद्र सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें