सांबा। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सशक्त बूथ बनाने के लिए व केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हित में बनाई गई योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए शुक्रवार को बूथ स्तर पर बैठक हुई। इसमें संगठन मंत्री अशोक कौल मुख्यातिथि रहे। जबकि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री डॉक्टर देविंद्र मन्याल व नेता कश्मीरा सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।
भाजपा द्वारा सांबा विधानसभा में बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत बूथ न. 69 अराजी सांबा में संगठन मंत्री अशोक कौल ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर सशक्त बूथ बनाने व मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जिनमें विशेष रूप से आयुष्मान भारत, ई-श्रम कार्ड, किसान सम्मान निधि, वृद्धा, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, डोमिसाइल जैसी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर चर्चा की। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीतियों के साथ बूथ पर रहने वाले परिवारों से संपर्क भी किया और लाभार्थियों से भी भेंट की। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि वह आम लोगों के संपर्क में रहें।