फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। नेबर हुड यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन पंचायत खड़ा में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से शनिवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर बागवानी, कृषि, एनिमल हसबेंडरी विभाग और जेके बैंक के कर्मचारियों ने विशेष तौर पर भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम पंचायत लोअर खड़ा मदाना के सरपंच अनिल शर्मा की देखरेख में हुआ। इस मौके पर अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया और उनका फायदा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सब रोजगार को शुरू करने के लिए स्कीम के तहत फॉर्म भरे जाने चाहिए और उनका फायदा लेना चाहिए। इस मौके पर पंचायत खड़ा और आसपास के काफी ज्यादा लोगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें