फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन से अधिक नुकसान जाटों को

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। आल इंडिया जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी मनमोहन सिंह ने कहा कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जाटों को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। जाटों की एक मात्र विधानसभा सीट सूचेतगढ़ का अब इतिहास में नाम नहीं होगा।
विज्ञापन

इसके साथ साथ-एक साजिश के तहत पूरे बॉर्डर लखनपुर से मेंढर तक जहां जाटों की बस्तियां हैं, अब आने वाले चुनावों में कोई जाट चुनाव नहीं लड़ सकता। यानी सारी सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों की जीत का जम्मू के जाट किसानों को एक बड़ा तोहफ़ा दिया गया है। आने वाले दिनों में जाटों की आवाज उठने वाला विधानसभा में एक भी जाट नहीं होगा। चौधरी मनमोहन सिंह ने कहा कि रामगढ़ में जाटों का दबदबा था वहां की सीट को भी आरक्षित कर दिया गया। एक साजिश के तहत परिसीमन आयोग की रिपोर्ट से जम्मू-कश्मीर की जाट बिरादरी को निशाना बनाया गया है। अब जम्मू-कश्मीर के जाटों को भी एक जुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें