सांबा। एसएसपी डॉ अभिषेक महाजन के निर्देश पर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए थाना घगवाल क्षेत्र में पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर पांच मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस के अनुसार घगवाल पुलिस ने हाईवे के टपियाल में नाका लगाया था कि एक महिंद्रा वाहन जेके 08 एफ 9894 को रोक कर जांच की तो पांच मवेशी लदे मिले। जिन्हें बिना अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामला दायर कर वाहन को जब्त कर लिया है। संवाद