सांबा। नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल को 37 वें अखिल भारतीय दलित सम्मेलन में बाबू परमानंद राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम जिला प्रधान राजेश्वर सिंह विक्का की अगुवाई में आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि यह अवार्ड उन्हें लोगों की दिन रात सेवा करने सहित अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने पर मिला है। यह सांबा के लोगों के लिए गर्व की बात है। यशपाल कुंडल को यह पुरस्कार पूर्व केंद्रीय मंत्री संघ प्रिय गौतम ने दिल्ली दिया। कार्यक्रम में मोहिंदर सिंह बॉबी, शिवचरण सिंह, मनोज शर्मा, अरुण खजूरिया, कुलबीर सिंह, प्रल्हाद सिंह, लक्की, शिव दर्शन सिंह, जंगवीर सिंह व मखनु आदि भी शामिल थे। संवाद