फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर भी लगेंगे जनता दरबार

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के नुमाइंदों के साथ बैठक
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा ने शुक्रवार को बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते हुए भाजपा के डीडीसी सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किस तरह से उन्होंने चुनावों को लेकर काम करना है। जिन क्षेत्रों में वह कमजोर हैं उनमेंज्यादा ध्यान देना है। साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों के बारे में नुमाइंदों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर भी जनता दरबार लगाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता डीडीसी सदस्य करेंगे। उनके साथ में क्षेत्र के तहसीलदार, एसडीएम के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद होंगे। उन्होंने इलाके में भाजपा के लिए सेवाएं दे रहे हर एक व्यक्ति से बातचीत की और उनसे परिचय भी किया। इस मौके पर सांबा के जिला अध्यक्ष अमर सिंह, पूर्व मंत्री देवेंद्र मनयाल, जिला प्रभारी असीम गुप्ता, सह प्रभारी नारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम शर्मा, बीडीसी, डीडीसी सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें