आरएस पुरा। सीमावर्ती पंचायत घराना के सरपंच गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में पंचायत घर परिसर में शुक्रवार को पशुपालन विभाग जम्मू की तरफ से पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टर यशवंत आर्यन, आरसीओ डॉक्टर वेद राज मौटन, एलडीओ सहित डाक्टरों की टीम ने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की साथ ही पशुपालकों को निशुल्क दवाइयां वितरित की।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को पशुपालन विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति प्रेरित भी किया। उन्हांने कहा कि पशु पालकों को अपने व्यवसाय को बढ़ावा देना होगा, सरकारी स्कीमों का लाभ प्राप्त करें ताकि उनकी आमदनी दोगुनी हो सके। सरपंच गुरदयाल सिंह ने कहा कि जिस तरह सांबा जिले में पशुधन मेले का आयोजन किया गया, उसी प्रकार आरएस पुरा में भी मेला लगाया जाए, ताकि पशुपालक अच्छी नस्ल के पशु बेच व खरीद सकें और सरकारी स्कीमों की जानकारी प्राप्त कर सकें। संवाद