फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष ने किया औद्योगिक क्षेत्र का दौरा

विज्ञापन
आद्योगिक क्षेत्र पहुंचे डीडीसी अध्यक्ष का स्वागत करते एसोसिएशन के लोग।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा ने मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा का दौरा किया। इसमें उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों और प्रधान ललित महाजन से मुलाकात की और औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधियों पर बातचीत की।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों से बातचीत की। बीबीआईए क्लब में चल रहे टीकाकरण शिविर का भी दौरा किया। एसोसिएशन के प्रधान ललित महाजन ने बताया कि सरकार ने एसोसिएशन को एक करोड़ रुपये फंड मुहैया कराया है, जिसमें वह 140 बच्चों को प्रशिक्षण दिलाएंगे जो ट्रेनिंग टेलरिंग, पैकिंग, प्रिंटिंग, ऑपरेटर और इलेक्ट्रॉनिक विषयों पर होगा। जैसे ही बच्चे पास होंगे, उनको फैक्ट्री में अस्थायी तौर पर लगाया जाएगा। उनके कामकाज के तौर पर उनको स्थायी भी किया जाएगा। इससे रोजगार की संभावना और बढ़ेंगी। केशव शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उनकी तरफ से हर संभव प्रयास किए जाएंगे और एसोसिएशन के साथ का को अंजाम दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें