सांबा जिला के दियानी मे मछलीयों के बीज देते मछली पालन विभाग के अधिकारी
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के दियानी पंचायत के तालाबों में मछली पालन विभाग की ओर से मछली के बीज डाले गए हैं। इसकी जानकारी सरपंच प्रदीप ललोत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायत के बन तालाब, माली, दियानी और कतियाल तालाब में विभाग की ओर से मछली के बीज डाले गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि विभाग के पास कई प्रकार की योजनाएं हैं। लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर पंच भी उपस्थित थे। संवाद