फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री से मिला शिष्टमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में तैनात जम्मू के आरक्षित श्रेणी वर्ग के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल से मुलाकात की। उनके समक्ष मांगों को रखा। कर्मचारियों ने कहा कि कश्मीर में लक्षित हत्या के बढ़ते मामलों के बीच उन्हें सुरक्षित स्थानों पर नियुक्त करना चाहिए। उनके लिए विशेष तबादला नीति बननी चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्मचारी विपन कुमार, अमित भंडारी, अनिल राधे, यशपाल भगत, मधुबाला, रेनू बाला तथा ललित भगत आदि ने कहा कि कर्मचारी लगातार विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं, उनकी मांग है कि उनका सुरक्षित जगहों पर तबादला होना चाहिए। अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। पूर्व मंत्री कहा कि कश्मीर संभाग में बढ़ रहे लक्षित हत्या के मामलों का उनकी पार्टी को भी बड़ा दुख है। यह आतंकवादियों की हताशा की निशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें