अखनूर। भाजपा जिला कार्यालय में जम्मू बेस इंप्लाइज कश्मीर का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष जगदीश भगत को शनिवार को मिला। जो जम्मू के लोग विभिन्न विभागों नौकरी कर रहे हैं उन्होंने अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
इसमें विपन कुमार, अनिल राधे, अनिल भंडारी, दीपक कैथ दर्शन लाल, अनिल कुमार, ने कहा कि लक्षित हत्या के डर से जम्मू संभाग के सारे मुलाजिम जम्मू में धरने पर बैठे हैं। उन्हीं में जो अखनूर के मुलाजिम थे वो आए, जिला अध्यक्ष ने सारी बात सुनकर प्रदेश कार्यालय में संपर्क करके उन्हें मंगलवार को अपने वरिष्ठ नेताओं से बैठक तय की है, और सभी को आश्वासन दिया कि हम आपके साथ हैं। आपकी जो समस्या है ट्रांसफर पॉलिसी उसे जल्द लागू किया जाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरिंदर सिंह, उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह, सचिव केडी शर्मा, रमेश चंद्र, रीता वर्मा, रजनी शर्मा व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।