सुचेतगढ़ बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह l
आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ के चेयरमैन तरसेम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीणों के साथ अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान नेता मोहन सिंह व ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पंचायत व्यासपुर के कुल 31 परिवारों को योजना का लाभ मुहैया कराने के लिए भेजा गया। विभाग सुचेतगढ़ की ओर से 20 परिवारों को आवास निर्माण के लिए राशि जारी की गई।
वह शनिवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम पहली सूची में नहीं आए हैं, उनके नाम दूसरी सूची में रखे गए हैं। आने वाले दिनों में रह गए लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को गुमराह करने के बजाय ऐसे नेताओं को सच्चाई का पता लगाना चाहिए। तरसेम सिंह ने कहा कि सुचेतगढ़ ब्लॉक के अधीन हर पंचायत में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत पहली सूची जारी करने पर संबंधित लोगों को राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ग्रामीणों को बिजली, पानी सहित सड़क का निर्माण कराए जाने के साथ मूलभूूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर रखा गया है। प्रेसवार्ता में कई पंचायतों के सरपंच भी मौजूद थे।