मीरां साहिब। पंचायत दरसोपुर में बनाए गए पंचायत सचिवालय का उद्घाटन मंगलवार को बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार तथा ब्लॉक अधिकारी अंफशा हमल ने किया। राज्य प्रशासन के निर्देश के बाद प्रदेश में पंचायत सचिवालय खोले जाने की प्रक्रिया जारी है। जहां पर पंचायत सचिव, पटवारी आशा वर्कर सहित अन्य विभागों के अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
दिलीप कुमार ने कहा कि राज्य प्रशासन द्वारा जारी किए निर्देशों के बाद ब्लॉक आरएस पुरा में पंचायत सचिवालय खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज ब्लॉक की पंचायत दरसोपुर में पंचायत का खोला गया। आने वाले दिनों में अन्य पंचायतों में इसी तरह के पंचायत सचिवालय खोले जाएंगे। कुछ पंचायतों में पंचायत भवन न होने के कारण पंचायत सचिवालय खोलने में परेशानी आ रही है। जैसे ही भवन का प्रबंध होगा वहां भी सचिवालय कार्यालय खोले जाएंगे। सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारी सप्ताह में दो दिन उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान ब्लॉक कार्यालय में ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कार्यालय में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें बीडीसी चेयरमैन के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के सरपंच, सुरिंदर कुमार टोनी, राजा सिंह, सुखविंदर सिंह सोढ़ी सहित पंच सरपंच भी मौजूद थे।